Maharajganj Times

मूल्यांकन में निपुण लक्ष्य पूर्ण न मिलने पर डीएम हुए नाराज,ब्लाक टास्क फोर्स को शत प्रतिशत विद्यालय निरीक्षण का निर्देश

Maharajganj
Tuesday, 10 Sep, 2024
0
2508

 

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो :- जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में निपुण भारत सहित बेसिक शिक्षा विभाग के विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा की गई।  जिलाधिकारी  ने निपुण विद्यालय मूल्यांकन में एक भी पूर्ण न होने पर नाराजगी व्यक्त की और एक सप्ताह में स्थिति में सुधार हेतु कड़ा निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने बीएसए को कहा कि अगली निपुण समीक्षा में जनपद के न्यूनतम 35 प्रतिशत विद्यालय निपुण  हों। उन्होंने ब्लॉक टास्क फोर्स द्वारा शत–प्रतिशत स्कूलों के निरीक्षण का निर्देश दिया। जिलाधिकारी  ने एआरपी/एसआरजी रिपोर्ट के संदर्भ में एक्शन टेकेन रिपोर्ट मुख्य विकास अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि एआरपी/एसआरजी सिर्फ निरीक्षण तक सीमित न रहें, बल्कि विद्यालयों में शिक्षा में गुणात्मक परिवर्तन का कार्य करें। उन्होंने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को क्षेत्र में निकलने और विद्यालयों में बेहतर शिक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, डीडीओ करुणाकर अदीब, बीएसए  श्रवण कुमार गुप्ता, डीसी एनआरएलएम, बी.बी. सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारी शामिल रहे।